मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

नित्या को डबल क्राउन, मेधांश-प्रणीत भी विनर

इंदौर। जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 59वीं मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर- 17 एवं 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सोमवार को रोमांचक समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कोर्ट पर युवा खिलाड़ियों…

नित्या को डबल क्राउन, मेधांश-प्रणीत भी विनर

इंदौर। जी.एच. रायसोनी मेमोरियल 59वीं मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर- 17 एवं 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सोमवार को रोमांचक समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कोर्ट पर युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, गति और अनुशासन का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में नित्या जादौन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। नित्या ने अंडर-17 और अंडर-19 दोनों ही वर्गों के गर्ल्स सिंगल्स में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया। वहीं अंडर -19 बॉयज सिंगल्स में प्रणीत सोमानी, अंडर-17 ब्वॉयज सिंगल्स में मेधांश शर्मा और अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स में रुद्र प्रताप ठाकुर व कृति तिवारी की जोड़ी ने खिताबी जीत हासिल की। फाइनल मुकाबलों के अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स नित्या जादौन ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए मुस्कान जाट (धार) को 15-12, 15-7 से सीधे सेटों में पराजित कर पहला खिताब जीता। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स एक बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में नित्या जादौन ने माही पवार (धार) को 16-18, 15-7, 15-12 से हराकर प्रतियोगिता में अपना दूसरा खिताब हासिल किया। अंडर-19 ब्वॉयज सिंगल्स में प्रणीत सोमानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शौर्य मिश्रा (इंदौर) को 15-8, 15-17, 15-5 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-17 सिंगल्स में मेधांश शर्मा ने ब्वॉयज फाइनल में काव्य शर्मा (इंदौर) के खिलाफ 15-6, 16-14 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण प्रवीण कक्कर, सुमित नांदेड़कर, प्रवीण सिंगला, प्रदीप शर्मा, अमित कुलकर्णी, अंबरीश नाडकर, दीपक श्रीवास्तव, जावेद खान ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11