मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मलखंब सेंटर इंदौर की सुहानी का चयन मध्यप्रदेश शालेय टीम में हुआ

इंदौर। विदिशा में आयोजित 70वी राज्य स्तरीय शालेय मलखंब प्रतियोगिता में इंदौर संभाग की अंडर 14 टीम ने रजत पदक एवं अंडर 17 टीम ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14…

मलखंब सेंटर इंदौर की सुहानी का चयन मध्यप्रदेश शालेय टीम में हुआ

इंदौर। विदिशा में आयोजित 70वी राज्य स्तरीय शालेय मलखंब प्रतियोगिता में इंदौर संभाग की अंडर 14 टीम ने रजत पदक एवं अंडर 17 टीम ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 टीम के अतिरिक्त व्यक्तिगत इवेंट में सुहानी खमरोलिया को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में चयन हुआ। अंडर 17 टीम में खुशबू मंगरोलिया एवं सिद्धि श्रीवास्तव का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। यह तीनों खिलाड़ी मलखंब सेंटर, डी आर पी लाइन, इंदौर में प्रशिक्षक सन्तोष राठौर से प्रशिक्षण लेते है। सुहानी के चयन पर जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, प्रशिक्षक संतोष राठौर, अंजली गुप्ता ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11