मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इंदौरी सविता भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम की कोच नियुक्त

इंदौर। इंदौर की अंतरराष्ट्रीय विक्रम अवार्डी खिलाड़ी व कोच सविता पारखे को भारतीय साफ्टबॉल संघ ने चाइना के वैहई में खेली जा रही तीसरी अंडर-15 एशियन कप स्पर्धा के लिए…

इंदौर। इंदौर की अंतरराष्ट्रीय विक्रम अवार्डी खिलाड़ी व कोच सविता पारखे को भारतीय साफ्टबॉल संघ ने चाइना के वैहई में खेली जा रही तीसरी अंडर-15 एशियन कप स्पर्धा के लिए भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम का कोच नियुक्त किया है। भारतीय साफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला ने टीम की घोषणा की जिसमें कोच की भूमिका के लिए इंदौर की सविता पारखे को जिम्मेदारी दी है। सविता इसके पहले भी अमेरिका में जूनियर वर्ल्ड कप, थाईलैंड में एशियन सीनियर, चाइना में ही अंडर-15 स्पर्धा में वे टीम को लेकर जा चूकी है, जहां सफलताएं भी मिली है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11