इंदौर। आईडीसीए द्वारा सत्र 2026- 27 हेतु महिला क्रिकेट खिलाडी एवं क्लबों का पंजीयन 12 अक्टूंबर से प्रारंभ किया है। सचिव देवाशीष निलोसे एवं महिला र्क्रिकेट संयोजक नरेन्द्र राठौर ने बताया कि पजीयन 9 वर्ष से अधिक उम्र की महिला खिलाडियों के लिए होगा। महिला खिलाडियों के साथ ही क्लब का पंजीयन करवाना भी आवश्यक होगा। पंजीयन करवाने की इच्छूक सभी खिलाडियों को अपनी पिछली 3 वर्ष की अंकसूची, डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं आधार कार्ड हिस्ट्री आवश्यक रूप से फार्म के साथ जमा करना होगी। इसके अभाव में पंजीयन नहीं हो पायेगा। पंजीयन करने की इच्छुक महिला खिलाडी आईडीसीए कार्यालय में अभिषेक पंचोली, अजित राजौरिया एवं योगेश तोमर से शाम 5 से 7 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






