मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

नंद कागजारा के शतकीय प्रहार से एमवायसीसी की शानदार जीत

इंदौर। सचिव देवाशीष निलोसे ने बताया कि आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत एमवायसीसी एवं एसवीसीए के मध्य मैच खेला गया…

इंदौर। सचिव देवाशीष निलोसे ने बताया कि आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत एमवायसीसी एवं एसवीसीए के मध्य मैच खेला गया जिसमें एसवीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 65 ओवरो में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। आकाश देवजानी ने 69 रन, विनित राठौर ने 46 रन एवं विनोद भगोले ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। नमन जैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट एवं साद नागोरी ने 3 विकेट लिए। जवाब में एमवायसीसी की टीम ने अपनी पहली पारी में 58 ओवरो में 9 विकेट खोकर 296 रन बनाये और 55 रनों की महत्वपूर्ण बढत प्राप्त की। नंद कागतारा ने 24 चैको एवं 4 छक्को की मदद से आक्रामक 158 रन एवं भव्य चैहल ने 50 रन बनाए। रवि तिवारी ने 4 विकेट लिए। जवाब में एसवीसीए ने मैच समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 25 ओवरो में 1 विकेट खोकर 144 रन बना लिए थे। हार्दिक तिवारी ने नाबाद 76 रन एवं रवि तिवारी ने 41 रनों का योगदान दिया। इस तरह एमवायसीसी ने यह मैच अपनी पहली पारी की 55 रनों की बढत के आधार पर जीत लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11