मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अक्षत का चयन मप्र हाकी टीम में

इंदौर।

अक्षत का चयन मप्र हाकी टीम में

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय खेल हॉकी की सबसे पुरानी नर्सरी कहलाने वाले इंदौर के प्रकाश क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अक्षत यादव का चयन मध्य प्रदेश की सीनियर टीम में किया गया है। प्रकाश क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि मध्य प्रदेश टीम की घोषणा हाकी मध्य प्रदेश संगठन के महासचिव लोकबहादुर ने की। अक्षत मध्य प्रदेश टीम में शामिल इंदौर के एकमात्र खिलाड़ी हैं। मध्य प्रदेश टीम झांसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11