माहेश्वरी फ्रेण्ड्स ग्रुप ने माता की आराधना में नवरात्रि में एक दिवसीय गरबा का आयोजन धार रोड गार्डन पर किया। माता की पूजा, आरती के बाद गरबों की प्रस्तुति ग्रुप के माहेश्वरी दम्पति सदस्यों ने दी। सम्पत राधा साबू, गोपाल झंवर, हेमंत ज्योति आगार, महेश पुष्पा काबरा, सीमा सोमानी, गोपाल मंजुला अजमेरा, जगदीश प्रमिला भूतड़ा, महेश दीपा सोमानी, गोविंद उषा राठी, कैलाश गीता सोमानी, राजेश चंदा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





