गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

केंद्रीय पीडब्ल्यूडी की कॉलोनी में आवासीय क्वार्टरों का होगा नवीनीकरण

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की बोलारिया जीपीआरए कॉलोनी में स्थित टाइप आवासीय क्वार्टरों की लाखों रुपए खर्चकर नवीनीकरण योजना के अंतर्गत विशेष मरम्मत की जाएगी। जिसको लेकर केंद्रीय लोक निर्माण…

केंद्रीय पीडब्ल्यूडी की कॉलोनी में आवासीय क्वार्टरों का होगा नवीनीकरण

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की बोलारिया जीपीआरए कॉलोनी में स्थित टाइप आवासीय क्वार्टरों की लाखों रुपए खर्चकर नवीनीकरण योजना के अंतर्गत विशेष मरम्मत की जाएगी। जिसको लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसके अंतर्गत नवीनीकरण और उन्नत सौंदर्य करण योजना के अंतर्गत टाइप थर्ड आवासीय क्वार्टर में नवीन आधुनिक मॉड्यूलर किचन तैयार किए जाएंगे। साथ ही पुरानी खिड़कियों को बदलकर यूपीवीसी पेनल के रूप में बदलकर नया स्वरूप दिया जाएगा।

खास बात यह है कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के आवासीय परिसर बोलारिया जीपीआरए कॉलोनी में स्थित टाइप 3 आवासीय क्वार्टर में रहने वाले परिवारों की मांग और डिमांड के हिसाब से बजट अनुसार भीतर से लेकर बाहर तक का इंटीरियर अब आने वाले दिनों में दीपावली से पहले बदला हुआ नजर आएगा। जिसको लेकर नवीनीकरण योजना के अंतर्गत बेहद जल्द यहां आवासीय क्वार्टर और बगलों में नवीनीकरण और आधुनिकरण योजना के अंतर्गत सौन्दर्यकरण भी शुरू होने वाला है। जिसमें सालों पुराने आवासीय क्वार्टर में भीतर से लेकर बाहर तक दिवाली से पहले बदलाव दिखेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8