संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब के शारदा-प्रकाश अजमेरा, अशोक ईनानी, पुष्प माहेश्वरी ने बताया कि चार दिनों के प्रशिक्षण के बाद कल मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं की मौजूदगी में चुनरी यात्रा जुलूस निकालकर मां के जयकारों के साथ अन्नपूर्णा माता को चुनरी अर्पण की गई। वहीं माहेश्वरी कुटुम्ब द्वारा कल 800 प्रतिभागियों की मौजूदगी में पहले माता की आरती की गई और फिर ब्ल्यू लोटस गार्डन में बॉलीवुड, मारवाड़ी और गुजराती थीम पर अहमदाबाद की इवेंट टीम के मार्गदर्शन में गरबा की प्रस्तुतियां दी गई। कल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाजजनों के अलावा वैश्य समाजजन और राजनेताओं में सांसद शंकर लालवानी, गौरव रणदिवे, पप्पू ठाकुर, मालिनी गौड़, चिन्टू चौकसे भी पहुंचे थे। आज मारवाड़ी राजपूताना थीम पर गरबे किए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






