बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

रामबाग की दादावाड़ी में नवनिर्माण का भूमिपूजन

9000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनेगी बहुमंजिला इमारत, 32 कमरों के साथ नई होगी भोजन शाला-रसोईघर

रामबाग की दादावाड़ी में नवनिर्माण का भूमिपूजन

इंदौर। रामबाग क्षेत्र में स्थित दादावाड़ी में 9000 वर्कफीट क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत का निर्माण होगा। इसी इमारत में 32 सुविधाजनक कमरे होंगे। इसके साथ ही आराधना के लिए सभागार भोजशाला और रसोईघर भी नए बनाए जाएंगे।

रामबाग की दादावाड़ी में नवनिर्माण का भूमिपूजन

रामबाग की दादावाड़ी का अपना एक अलग और उज्जवल इतिहास है। गणेश कॉलोनी में स्थित इस दादावाड़ी की जमीन को 1957 में एक ट्रस्ट को अमरावमल अजमेर वालों के द्वारा दी गई इसके बाद इस जमीन पर 1964 में रामबाग दादावाड़ी में धर्मशाला बनकर तैयार हुई थी। इस दादावाड़ी को खरतरगच्छ जैन समाज को दिया गया था। इस दादावाड़ी का संचालन करने वाले ट्रस्ट के द्वारा अब इस दादावाड़ी में बहु मंजिला इमारत तैयार की जाएगी। इस इमारत में 5000 स्क्वायर फीट का प्रवचन हाल होगा आराधना के तीन भवन होंगे आधुनिक भोजनशाला रसोईघर और कार्यालय होंगे। इसके साथ ही भक्तजनों की सुविधा के लिए 32 आधुनिक कक्ष तैयार किए जाएंगे। रामबाग दादावाड़ी को नया स्वरूप देने के लिए गत दिनों मनोहर श्री जी मसा की शिष्या सुभद्रा श्रीजी मसा, शुभंकरा श्रीजी मसा आदि ठाणा, चंद्रप्रभा श्री जी मसा की शिष्या विजय प्रभा श्रीजी मसा और प्रभंजना श्रीजी मसा की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी सज्जन लाल प्रमोद कुमार सेठी थे। इस भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले समाजजनों का बहुमान किया गया। यह बहुमान न्यास मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, अजय छजलानी, हेमंत लसोड, अनिल मेहता, महेश गोलछा, डॉ वसंत लूनिया, हेमंत मालू ने किया। इस कार्यक्रम में अग्निबाण के प्रधान संपादक राजेश चेलावत, श्वेतांबर जैन महासंघ के अध्यक्ष विजय मेहता, कैलाश नाहर, आशीष शेखावत, देवेन्द्र सेठी, अनिल राखेचा व गुरुभक्त विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर धर्मेंद्र मेहता और ललिता संचेती का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार कोठारी ने किया। आभार प्रदर्शन सुरेश डोसी ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4