बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

बंगाली समाज स्वर्णकार समिति कल निकालेगी चल समारोह

बंगाली समाज स्वर्णकार समिति इन्दौर सराफा, द्वारा श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत कल 15 अक्टूबर गुरुवार की शाम 4 बजे से सराफा, पिपली बाजार से यह चल समारोह…

बंगाली समाज स्वर्णकार समिति इन्दौर सराफा, द्वारा श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत कल 15 अक्टूबर गुरुवार की शाम 4 बजे से सराफा, पिपली बाजार से यह चल समारोह बिजासन रोड स्थित वृंदावन गार्डन तक निकाला जाएगा जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं बंगाली समाज की मातृशक्तियों के लिए ड्रेस कोड सफेद और लाल वस्त्रा निर्धारित किए गए है। अच्छी वेशभूषा और अच्छे आयोजन पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। अध्यक्ष विश्वजीत सामई, देवदास देवप्रधान, प्रशांत खामरोई, मुकुन्दं पाकिरा, अविजीत माईती, प्रवीर समाई, जगन्नाथ हाजरा, श्यामल सानकी, दीपक समाई, विश्वजीत बक्शी, सुकुमार सानकी, विजय माजी, सुजित सामई, संजय घोड़ई, चिन्मय दास, दिलीप मंडल, काशीनाथ घोष आयोजन से जुडे है। चल समारोह के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन रखा है। महाष्टमी पूजन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजन होंगे। शाम को आरती भी होगी। वहीं 20 अक्टूबर महानवमी को सुबह देवीर पूजा और पुष्पांजलि का आयोजन होगा। संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक अनुष्ठान होंगे। रात्रि में भोजन का आयोजन रखा गया है। कल से ही यह आयोजन शुरू होंगे जो 20 अक्टूबर तक चलेंगे। वहीं 25 अक्टूबर रविवार को कार्तिक पूर्णिमा पर रात्रि में आयोजन होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5