शनिवार, 7 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल से चार दिनों तक चलेगी माँ काली की पूजा

बंगाली समाज करेगा आयोजन, कल निकलेगा चल समारोह

कल से चार दिनों तक चलेगी माँ काली की पूजा

बंगाली समाज सराफा द्वारा श्री सार्वजनिक माँ काली पूजा का आयोजन कल 8 नवम्बर रविवार दिवाली से 11 नवम्बर चार दिनों तक किया जाएगा। चार दिनों में चल समारोह पूजा-पाठ सहित अन्य आयोजन होंगे। कल दीपावली के दिन शाम 4 बजे पल्हर नगर चौराहा से वृन्दावन गार्डन बड़ा गणपति के पास, पीलिया खाल तक चल समारोह निकाला जायेगा। समिति के विजय माजी ने बताया कि चल समारोह के बाद श्री काली माँ का आगमन गार्डन में होगा, जहां रोजाना पूजा-पाठ के आयोजन होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। माँ की रोजाना पूजा- आराधना होगी। शाम को भी रोजाना आरती होगी। 11 नवम्बर को विसर्जन समारोह सुबह 10.30 बजे से होगा। सिंदूर दान का आयोजन किया जाएगा और कार्यक्रम का समापन होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 7 November 2026, पृष्ठ 6