शनिवार, 7 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ढाई हजार जैन अनुष्ठान आराधकों ने किया घंटाकर्ण मंत्र का जाप

महासती का रहा सानिध्य और मिला सार्थक प्रवचन, देश भर से आए श्रद्धालु

ढाई हजार जैन अनुष्ठान आराधकों ने किया घंटाकर्ण मंत्र का जाप

बिजासन रोड स्थित नृसिंह वाटिका में महासती डॉ. कुमुदलता महाराज और ठाणा-4 के सानिध्य में चातुर्मास आयोजित हो रहा है। दीपक जैन टीनू ने बताया कि आज घंटाकर्ण अनुष्ठान का बड़ा आयोजन हुआ। आज सुबह से अनुष्ठान में देश भर से आए जैन समाज के ढाई हजार श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से इस अनुष्ठान में शिरकत की। सामूहिक रूप से घंटाकर्ण मंत्र का जाप कर विश्व शांति, रोग मुक्ति और आत्मबल की कामना की। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, समाजसेवी विनोद मांडोत, अतुल दर्शना, प्रवीण दुग्गड़, दिनेश छाजेड़, नरेश कांकरिया, अंकित छाजेड़, विकास कोठारी, रश्मि जैन उपस्थित रहे। गौतम प्रसादी की व्यवस्था अनिता कांतिलाल जैन, अमित दर्शना जैन, अतुल राधिका जैन, पोलखोल ग्रुप द्वारा रखी गई। महासती डॉ. कुमुदलता महाराज ने भगवान महावीर स्वामी और घंटाकर्ण मंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में दीपक जैन टीनू, अचल चौधरी, डीपीन जैन, प्रकाश भटेवरा, राजकुमार जैन, हेमन्त बोहरा, टी.सी. जैन, अशोक मंडलीक, समरथमल कोठारी, हंस कुमार जैन, सुनील जैन, गजेंद्र बोडाना, राजेन्द्र चोरड़िया, अभय झेलावत, अतुल कोठारी, सुमति छजलानी, हनुमान पोरवाल, महावीर नाबरिया,दिलीप लोढ़ा लीड्स,ललित संचेती, रितेश कटकानी, स्वप्निल संचेती, गर्वित बोड़ाना, रोहित जेलमी, हनी चोरड़िया, प्रवीण रूनवाल, पुष्पा डागरिया, रेणु जैन, शशि बोथरा, रमेश भंडारी सहित अन्य मौजूद थे।

ढाई हजार जैन अनुष्ठान आराधकों ने किया घंटाकर्ण मंत्र का जाप

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 7 November 2026, पृष्ठ 6