प्रदेश वैश्य महिला महासंगठन द्वारा कल 20 नवम्बर देवउठनी ग्यारस पर तुलसी विवाह, तुलसी पूजन का आयोजन किया जाएगा। विवाह और पूजन के पहले बाना निकाला जाएगा जिसका जगह-जगह स्वागत होगा। कल शाम 4.30बजे से समृद्धि पार्क कॉलोनी के शिव मंदिर में आयोजन होगा। दीपिका गोयल, डॉ. तरु गुप्ता ने बताया कि बडी संख्या में मातृशक्तियां इस सामूहिक विवाह में शिरकत करेंगी। तुलसी विवाह का आयोजन पंडित द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के माध्यम से कराया जाएगा। मातृशक्तियों को लाल साडी में सौलह शृंगार के साथ आने का निमंत्रण दिया गया है। उषा बंसल, किरण मुरारका, अंजू अग्रवाल, हंसा अग्रवाल, मुक्ति अग्रवाल, सुनीता कंदोई भी अपनी भूमिका निभाएंगी। कई राजनेताओं की धर्मपत्नी को भी निमंत्रण दिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






