शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना
इंदौर

मंगेतर ने तोड़ी डेढ़ साल पुरानी सगाई, सदमे में आई युवती ने दी जान

बताया कि मारिया की सगाई 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल से हुई थी, जो पेशे से जूस की दुकान चलाता है। दोनों परिवारों के बीच…

बताया कि मारिया की सगाई 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल से हुई थी, जो पेशे से जूस की दुकान चलाता है। दोनों परिवारों के बीच इस वर्ष शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। पिता उमर शेख का आरोप है कि करीब 8 दिन पहले सोहेल ने अचानक मारिया से बातचीत बंद कर दी और फोन पर सगाई तोड़ने का फरमान सुना दिया। उसने मारिया पर किसी अन्य से बात करने का बेबुनियाद आरोप लगाया। जब मारिया के परिजनों ने सोहेल के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने भी कोई मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। घटना वाली रात जब मारिया की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी छोटी बहन ने उससे पूछताछ की, जिस पर मारिया ने जहर खाने की बात कबूल की। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक जहर शरीर में फैल चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें