मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का समस्या मार्गदर्शन समारोह कल

जगद्गुरु रामानंदाचार्य दक्षिणपीठ नाणीजधाम, महाराष्ट्र के संत जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज का एक दिवसीय समस्या मार्गदर्शन एवं दर्शन समारोह कल गुरुवार, 20 अगस्त को स्कीम 71, गुमास्ता नगर स्थित दस्तूर…

जगद्गुरु रामानंदाचार्य दक्षिणपीठ नाणीजधाम, महाराष्ट्र के संत जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज का एक दिवसीय समस्या मार्गदर्शन एवं दर्शन समारोह कल गुरुवार, 20 अगस्त को स्कीम 71, गुमास्ता नगर स्थित दस्तूर मैरिज गार्डन में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। संजय बालापुरे और रमेश माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से हजारों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। जगद्गुरु श्री से व्यक्तिगत समस्या मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल पर ही सुबह 8 से 9 बजे के बीच निःशुल्क पर्ची वितरित की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें