आज सुबह महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीक्रता अफगानिस्तान में 4.4 रही। नासिक में 3.4 और चंबा में 3.0 तीक्रता का झटका आया। अफगानिस्तान में दो बार धरती कांपी। करीब 7 घंटे के दौरान नासिक, चंबा और अफगानिस्तान में कई बार धरती कांपी। महाराष्ट्र में इससे पहले पालघर में भी दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




