विज्ञान विषय पर छोटे मासूम बच्चों से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य सोनाली दुबे ने बताया कि चन्द्रयान, सेटेलाइट, वर्किंग ऑफ हार्ड, ग्रीन हाऊस, फीमिंग, नेचुरल फीमिंग, किडनी का वर्किंग मॉडल, रोबोर्ट का वर्किंग मॉडल, ड्रोन, ग्लोबल वार्मिंग, आईस का थ्रीडी मॉडल, वॉटर साइकल, फ्राग की लाइफ साइकल के अलावा सोशल साइंस पर राजवाड़ा, रेडफार्ट, इंडिया, स्टेच्यु ऑफ वारियर, स्कूल मॉडल, स्मार्ट सिटी, जू पार्क, एटीएम, नाऊन, डीजे आदि विद्यार्थियों ने बनाकर प्रस्तुति दी। स्कूल के सारे विद्यार्थियों ने इन मॉडल को देखा, खासतौर से जो वर्किंग कर रहे थे उसे समझने की विद्यार्थियों ने कोशिस की और जिन विद्यार्थियों ने यह मॉडल बनाए उनकी प्रशंसा भी की गई। प्राचार्य सहित अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



