शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध, पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया भी उतरे रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला खजराना के ताज नगर में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, रहवासी परेशान संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा
इंदौर

आम आदमी पार्टी कल करेगी प्रदर्शन एवं रैली

आम आदमी पार्टी, इंदौर जिला टीम द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन…

आम आदमी पार्टी, इंदौर जिला टीम द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वैज्ञानिक एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में कल रविवार, 19 जुलाई को आम आदमी पार्टी द्वारा इंदौर में प्रदर्शन एवं रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआं से प्रारंभ होगा। इस दौरान कार्यकर्ता एवं नागरिक टोपी, झंडे एवं बैनर के साथ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि पहले मशाल रैली का आयोजन था जिसे निरस्त कर दिया गया है, अब प्रदर्शन और रैली का आयोजन होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने कहा कि रैली भोलाराम उस्ताद मार्ग भंवरकुआ से प्रारम्भ होगी इसमें छात्र, युवा और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य के साथ आम लोग भी शामिल होंगे। यादव ने नागरिकों से कल के इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें