मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस की कार्रवाई

खजराना थाना क्षेत्र के शिव बाग इलाके में गत दिनों एक युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतिका के प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मृतिका के पास से मिले सुसाइड नोट और लंबी मर्ग जांच के आधार पर ये कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, गत 5 जून को शिव बाग निवासी नेहा पिता फूलसिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। परिजनों ने जांच अधिकारियों को बताया था कि नेहा का काफी समय से मानसिंह विश्वकर्मा मूल निवासी नेपाल हाल मुकाम पुणे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ विवाह के सपने देख रही थी। इसी बीच नेहा को पता चला कि मानसिंह पहले से शादीशुदा है और उसने धोखे में रखकर उससे रिश्ता बनाया था। इस कड़वे सच के सामने आने के बाद नेहा ने मानसिंह से पूरी तरह दूरी बना ली थी और बातचीत करना बंद कर दिया था। नेहा द्वारा दूरी बना लेने से बौखलाया आरोपी मानसिंह लगातार उसके मोबाइल पर फोन कर प्रताड़ित करने लगा था। वह नेहा पर दोबारा रिश्ता रखने के लिए दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहा हुए उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए था। इस रोज-रोज के मानसिक टॉर्चर उकसाने का केस दर्ज किया है।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। और अवसाद के चलते आखिरकार नेहा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस को घटनास्थल से मृतिका का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पूरी तरह से मानसिंह को जिम्मेदार ठहराया था। नेहा ने अपने सुसाइड नोट में आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा था कि वह मानसिंह से नफरत करती है और उसे उसके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी। खजराना थाना पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच कराने और मृतिका के परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद आरोपी मानसिंह विश्वकर्मा के खिलाफ शिकंजा कसते

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें