मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

यहां क्या कर रहा है, पूछने पर आरोपी जावेद ने युवक के चेहरे पर मारा चाकू

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी इलाके में एक गोदाम के सामने मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। यहाँ सिर्फ यह पूछने पर कि तुम…

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी इलाके में एक गोदाम के सामने मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। यहाँ सिर्फ यह पूछने पर कि तुम यहाँ क्या कर रहे हो, एक आरोपी ने युवक पर लात-घूंसों से हमला करने के बाद धारदार चाकू से उसके चेहरे पर वार कर दिया। हमले में युवक की आँख के पास गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात चोइथराम मंडी के पास स्थित एक गोदाम के सामने घटित हुई। हमले में घायल युवक का नाम योगेश सिंह है, जो तेजाजी नगर का निवासी है। योगेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। फरियादी योगेश ने पुलिस को बताया कि वह मंडी परिसर में खाना खाने के बाद होटल संचालक को प्लेट वापस देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह एक गोदाम के सामने पहुँचा, तो रास्ते में उसे आरोपी जावेद खड़ा हुआ मिला। योगेश ने सामान्य तौर पर जावेद से पूछ लिया कि 'तू यहाँ क्या कर रहा है।' इतनी सी बात सुनते ही आरोपी जावेद बुरी तरह तैश में आ गया और उसने गाली-गलौज करते हुए योगेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने योगेश को लात- घूंसों से बुरी तरह पीटा और इसी बीच अपने पास रखा चाकू निकालकर योगेश के चेहरे पर दे मारा। चाकू सीधे योगेश की आँख के ठीक पास लगा, जिससे काफी खून बहने लगा। योगेश के शोर मचाने पर जब मंडी के अन्य लोग और राहगीर मौके पर जमा होने लगे, तो आरोपी जावेद वहाँ से भाग निकला। भागते समय आरोपी ने योगेश को खुलेआम धमकी दी कि आज के बाद अगर मुझसे दोबारा पूछा कि तू यहाँ क्या कर रहा है, तो जान से खत्म कर दूँगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें