था। उसकी पत्नी इसी फार्म हाउस पर काम करती थी और वहाँ संतोष नामक एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। जहां राजू का वहाँ रह रहे संतोष से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद राजू फार्म हाउस परिसर में ही बेसुध और अचेत अवस्था में मिला। घबराए लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वासकले ने बताया कि पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मौत की वास्तविक वजह विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी, जिसके आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



