मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शादी के दबाव से परेशान ठेकेदार ने लगाई फांसी

युवक और मजदूर महिला ने भी दी जान

अरुण को सूचना दी गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। मृतक भीम सिंह ड्रेनेज लाइन डालने का ठेका लेते थे। परिजनों के मुताबिक, भीम सिंह पिछले 10दिनों से अत्यधिक मानसिक तनाव में चल रहे थे। मृतक के भाई अरुण ने बताया कि उनके सामने ही रहने वाली एक महिला से भीम सिंह की बातचीत थी। वह महिला, जो खुद एक बच्चे की मां है, भीम सिंह पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर उससे शादी करने और साथ रहने का लगातार दबाव बना रही थी। भीम सिंह द्वारा मना करने के बावजूद महिला की प्रताड़ना जारी रही, जिससे तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के परिवार में तीन बच्चे, पत्नी और वृद्ध पिता हैं। कनाडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का दूसरा मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ सिलावटपुरा के रहने वाले 25 वर्षीय युवक प्रियांशु पिता वीरेंद्र राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि प्रियांशु एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता, एक भाई और बड़े पिता का परिवार साथ रहता है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुँची छत्रीपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। इसी तरह तीसरी घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र में घटित हुई, जहाँ एक मजदूर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 28 वर्षीय पूजा पति सुखदेव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरदा जिले की रहने वाली थी। पूजा अपने परिवार के साथ इंदौर के आईटी पार्क के पास बन रही एक बहुमंजिला इमारत में मजदूरी करने के लिए आई हुई थी। शनिवार को परिजनों ने उसे अचानक फंदे पर लटके हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें