मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रील के लिए चाकू का प्रदर्शन पड़ा भारी, बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। रील बनाकर हाथ में खटकेदार चाकू लहराने वाले एक युवक को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर दबोच लिया।…

इंदौर। रील बनाकर हाथ में खटकेदार चाकू लहराने वाले एक युवक को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर दबोच लिया। पुलिस की निगरानी के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू का प्रदर्शन करते हुए रील बनाता नजर आया। वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने लोकेश लोवंशी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया खटकेदार चाकू भी जब्त किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें