इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया। विवाद के दौरान युवक को बचाने आए उसके माता-पिता के साथ भी आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की।
तुकोगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक ही परिवार के तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी कांताबाई भंडारी निवासी रुस्तम का बगीचा ने थाने पहुंचकर आरोपी राज, भारत उर्फ इंडिया और संजय सभी निवासी रुस्तम का बगीचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उनका बेटा सूरज घर आया था, तब कांताबाई ने उससे कहा कि पड़ोसी भारत उर्फ इंडिया उसके बारे में पूछ रहा था। इतनी सी बात के दौरान ही आरोपी भारत उर्फ इंडिया अपने भाई राज नानेरिया को साथ लेकर वहां आ धमका और पुरानी रंजिश की बात निकालते हुए सूरज को गालियां देने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि भारत उर्फ इंडिया और राज ने सूरज के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बेटे को पिटता देख कांताबाई और उनके पति लक्ष्मण भंडारी तुरंत बीच- बचाव करने दौड़े। इसी बीच
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



