मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पेट्रोल पंप पर हुआ गैस रिसाव तो मच गया हड़कंप

चंदन नगर चौराहा पर थाना के पास स्थित पम्प की घटना

चंदन नगर थाना क्षेत्र के चंदन नगर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर कल रात करीब 10.30 बजे हड़कम्प मच गया जब सीएनजी का रिसाव हुआ। पम्प पर फ्यूल डलवा रहे लोगों में हड़कम्प मच गया और आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मौके पर क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड क टीम पहुंची। बीती रात चंदन नगर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर सीएनजी टैंक से गैस रिसाव की घटना सामने आई। गैस रिसाव पाइप लीकेज होने की वजह से हो रहा था। प्रेशर से जब गैस निकली तो तेज आवाज भी आ रही थी जिसके कारण आसपास के रहवासी भी सतर्क हो गए। कुछ रहवासी सडकों पर आ गए तो कुछ ने पम्प की ओर जाना उचित समझा। पम्प संचालक की तकनीकी टीम ने रिसाव रोकने का काम शुरू किया। रात को ही यह काम शुरू हो गया था। इस दौरान एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही। चंदन नगर चौराहा पर रात को भी भीड रहती है। फ्रूट के ठेले, कुछ बसें भी यहां खडी रहती है। गनीमत रही कि घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पाइप में लीकेज के कारण रिसाव हुआ था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें