शराब खरीदने गए थे। वारदात की कड़ी जोड़ने के लिए जब पुलिस टीम ने उक्त शराब दुकान पर पहुँचकर वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की कोशिश की, तो एक बड़ी लापरवाही सामने आई। दुकान संचालकों द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से वहाँ के कैमरे बंद पड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज न मिलने के कारण पुलिस के हाथ फिलहाल कोई सीधा सुराग नहीं लगा है, लेकिन पुलिस आसपास के अन्य रास्तों पर लगे कैमरों और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला नशे में हुए तात्कालिक विवाद का लग रहा है, लेकिन रंजिश सहित अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर भी बारिकी से तफ्तीश की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



