मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

फिर शुरू हुई जंग के कारण कच्चे तेल में लगी आग, शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी गिरा

अमेरिका-ईरान युद्ध फिर शुरू होने के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 619.63 अंक यानी 0.80प्रश की गिरावट के साथ 976,949.76 अंक पर…

अमेरिका-ईरान युद्ध फिर शुरू होने के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 619.63 अंक यानी 0.80प्रश की गिरावट के साथ 976,949.76 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 181.50 अंक यानी 0.75प्रश नीचे 24,025.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.4प्रश गिरावट के साथ 95.7050 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.3250 पर बंद हुआ था। इस युद्ध के कारण कच्चे तेल में भी आग लग गई और कच्चे तेल के दाम 4 से 5 प्रतिशत बढ़ गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें