इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर युवक पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला किया और धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
फरियादी रचना पति गजानंद पवारनिवासी चिमन खेड़ी देपालपुर ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी किराना दुकान है और आरोपी शेखर पिता दामोदर खाती की भी किराने की दुकान है। फरियादी के मुताबिक उनके बच्चे शेखर की दुकान के सामने खेल रहे थे। शेखर ने आपत्ति लेते हुए कहा कि तुम्हारे बच्चे चिल्ला चोट कर रहे हैं, इन्हें यहां से ले जाओ। इसी बात को लेकर उसने गालियां दी। फरियादी के पति गजानंद ने गाली देने से मना किया तो शेखर ने सिर पर कुल्हाड़ी मार दी और भाग गया। देपालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार फरियादी दीपक पिता केदार सोलंकी निवासी मुसाखेड़ी ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में रहने वाले अशोक पिता प्रहलाद पवार ने पुराने विवाद की बात को लेकर चाकू मार दिया। जिसमें वह घायल हो गया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



