राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी अब अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में है। शासन द्वारा तय 15 जुलाई की समयसीमा में अब केवल दो दिन का समय बचा है। ऐसे में जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में अब तक सामने आए तथ्यों के साथ कुछ नए खुलासे भी हो सकते हैं। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की गई है, इसलिए अंतिम रिपोर्ट में नए नामों का खुलासा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



