मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अनजान नंबर से रूप बदलकर युवक को लगाया 30 हजार का चूना

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के अम्मार नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मोबाइल के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर जालसाज ने…

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के अम्मार नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मोबाइल के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर जालसाज ने किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर फरियादी को अपने झांसे में लिया और छलपूर्वक उनके खाते से 30 हजार 70 रुपये की राशि उड़ा ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार,अम्मार नगर निवासी फरियादी हुसैन पिता जाकिर हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है। जाकिर ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर 9387579785 से कॉल आया था। फोन करने वाले आरोपी ने फरियादी को गुमराह करते हुए झांसे में ले लिया। आरोपी की बातों में आकर हुसैन ने उसके बताए अनुसार ट्रांजैक्शन कर दिया, जिससे उनके खाते से 30 हजार 70 रुपये ट्रांसफर हो गए। चंदन नगर पुलिस अब मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर व गंभीर निशान पाए गए हैं। क्रूरता का साइबर सेल की मदद से अज्ञात ठग की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें