आगामी दिनों में अकेले मालवा प्रांत से ही सैकड़ों कार्यकर्ता बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा पर जाएंगे। इसके लिए सतत काम चल रहा है। इस तरह की तैयारियों के अंतर्गत प्रत्येक खण्ड और प्रखंड स्तर पर विहिप बजरंग दल अपने पदाधिकारियों के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें प्रेरित भी कर रहे हैं। विहिप बजरंग दल इन दिनों पूरे मालवा प्रांत में कार्यकर्ताओं से सतत सम्पर्क के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटा है। दरअसल सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था बूढ़ा अमरनाथ जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आदि का काम किया जा रहा है। मालवा प्रांत से लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था इस यात्रा में शामिल होने जा रहा है। यह भी संभावना है कि इस बार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बूढ़ा अमरनाथ जाएंगे। लगातार प्रमुख पदाधिकारी इस काम में लगे हुए हैं, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है एवं उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ बीमारी पर भी चर्चा हो रही है और जांच भी की जा रही है। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में उत्साह है, यात्रा अगले महीने होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






