मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सिंधी समाजजनों की कल से होगी 40 दिनों तक आराधना

भगवान झूलेलालजी का 40 दिवसीय चालिहा उत्सव कल 16 जुलाई से शुरू होगा। सिंधी समाजजन 40 दिनों तक श्रद्धा भक्ति में लीन रहेंगे। अच्छी वर्षा की कामना भी इन 40…

भगवान झूलेलालजी का 40 दिवसीय चालिहा उत्सव कल 16 जुलाई से शुरू होगा। सिंधी समाजजन 40 दिनों तक श्रद्धा भक्ति में लीन रहेंगे। अच्छी वर्षा की कामना भी इन 40 दिनों में की जाएगी, जिसकी शुरूआत कल से होगी। आराधना, भजन-कीर्तन, आरती, पालव, अखो एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करेंगे। नरेश फुंदवानी, मंशाराम राजानी, विजय माखीजा ने बताया कि प्राचीन झूलेलाल मंदिर छत्रीबाग में भी चालिहा उत्सव गीता माँ ठाकुर के सानिध्य में मनाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें