मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

रुद्र महादेव मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी ले उड़े अज्ञात चोर

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम की फेल इलाके में स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में मंदिर का ताला चटकाकर…

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम की फेल इलाके में स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में मंदिर का ताला चटकाकर वहां रखी नकदी से भरी दान पेटी ही चुरा ले गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब इस वारदात का खुलासा हुआ। तुकोगंज थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी भारत पिता राधाकिशन जीनवाल निवासी पंचम की फेल ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भारत ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र के रुद्र महादेव मंदिर की देखरेख करते हैं। रोज की तरह बीती रात करीब 12:30 बजे वे मंदिर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सुरक्षित बंद करने के बाद अपने घर चले गए थे। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे जब वे दोबारा मंदिर के कपाट खोलने के लिए पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मंदिर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी दान पेटी अपनी जगह से गायब थी। फरियादी के मुताबिक, गायब हुई पेटी पर स्पष्ट रूप से रुद्र महादेव दान पेटी लिखा हुआ था और उसमें श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए करीब 6000 रुपये नकद मौजूद थे। कोई अज्ञात शातिर चोर रात के सन्नाटे

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

में ताला तोड़कर पेटी सहित नकदी बटोर ले गया। तुकोगंज पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षेत्र के संदिग्धों और आदतन अपराधियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें