महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज द्वारा कल 14 अक्टूबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मीरा गार्डन पर शक्ति और भक्ति के समन्वय का आयोजन ‘माता की चोकी’ किया जाएगा जिसमें माँ भगवती की आराधना, सुहाग के श्रृंगार, भक्ति और गरबा रास सहित अनेक आकर्षण होंगे। करीब 500 महिलाएं इस महोत्सव में भागीदार बनेंगी जिन्हें पारम्परिक श्रृंगार सामग्री से युक्त श्रृंगार पोटली भेंट की जाएगी। कार्यक्रम में भारतीय सनातन परम्परा के अनुरूप प्रस्तुतियां होंगी और माँ का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा। शाम 6.30 से रात 8 बजे तक गरबा की रंगारंग प्रस्तुति और फलाहार वितरण का आयोजन भी रखा गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





