शहर में गरबा प्रस्तुति के आयोजन चल रहे है। इन आयोजन में वैसे तो पुलिस व्यवस्था है लेकिन इसके बावजूद विवाद हो रहे है। कल विधायक रमेश मेंदोला के कनकेश्वरी आयोजन में दो पक्षों के विवाद का मामला सामने आया है। वहीं पूर्व विधायक जीतू जिराती के सादगी गरबा आयोजन में महिलाओं से अभद्रता करने वालों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सबक सिखाया।
बड़े गरबा आयोजनों में महिला सुरक्षा को लेकर बजरंग दल और हिन्दूवादी कार्यकर्ता भी तैनात है। ऐसे में जैसे ही कोई भी हरकत की जानकारी हिन्दूवादियों को मिलती है तो वे सक्रिय हो जाते है। सादगी गरबा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तीन युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर विभिन्न कार्यकर्ताओं ने उन्हें सबक सिखाया और द्वारकापुरी पुलिस को सौपा। पुलिस ने इन युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
उधर कनकेश्वरी गरबा में हुए विवाद में भी पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को गरबा स्थल से हटाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





