पंचम की फेल सार्वजनिक वीर बलवंत नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा माँ दुर्गा की नौ दिवसीय आराधना की जा रही है। नौ दिवसीय आराधना कार्यक्रम के पहले दिन पंचम की फेल सार्वजनिक वीर बलवंत नवदुर्गा उत्सव समिति से जुडे पदाधिकारी और श्रद्धालुओं ने भी बडी संख्या में शिरकत की। मां दुर्गा के जयकारे चल समारोह में भी लगे। मां दुर्गा की आराधना और नवरात्रि उत्सव का आयोजन पंचम की फेल छत्री का मोहल्ला में किया जा रहा है। उक्त जानकारी बलवंत टटवाडे ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





