जयश्री महाकाल कावड यात्रा संघ लाबरिया भेरू धार रोड के अध्यक्ष महेश ओटकर, यात्रा प्रभारी सुनील पाल ने बताया कि कावड यात्रा संघ के बैनरतले कावड यात्रा 8 अगस्त शनिवार को सुबह 9 बजे लाबरिया भेरू मंदिर से निकाली जाएगी। कावड यात्री पवित्र जल कावड में लेकर महाकाल बाबा मंदिर उज्जैन पहुंचकर शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पण करेंगे। आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन भी किया गया। यह तय किया कि पहले दिन कावड यात्रा का विश्राम सावेर में होगा। कावड यात्री रात्रि विश्राम के बाद 9 अगस्त को महाकाल मंदिर उज्जैन पहुंचेंगे और 10 अगस्त को सुबह महाकाल बाबा का जलाभिषेक शुद्ध जल से किया जाएगा। यात्रा को लेकर समितियों का गठन भी किया गया है, प्रभारी भी बनाए गए है। कावड यात्रा के लिए पंजीयन भी शुरू हो चुके है। महेश ओटकर, सुनील पाल, भारत रघुवंशी, सत्यनारायण मोदी, मोहन चौहान, अशोक सोनी काका, दीपक पाल, मुकेश पाल, विजय थलोरे, मुकेश बड़के, फखरुद्दीन अली, अंकित देवडा, कादर, चेतन पाल, नरेश पाल, संजय राजोरे सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






