मंगलवार, 10 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

समता संघ ने किया रात्रि जागरण

महावीर स्वामी का स्तुति गान

अरिहंत जैन आराधना भवन विंध्याचल नगर स्थानक भवन में साधुमार्गी जैन समता संघ एवं वर्धमान श्रावक संघ विंध्याचल नगर तत्वावधान में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अन्तर्गत श्रीनिर्वाण मुनि म.सा. के प्रवचन हुए। संस्था द्वारा साधकों की अगवानी की गई। वीर निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आज मध्यरात्रि 3 बजे से पुच्छिसुन्नम स्तुति गान का प्रारंभ हुआ जो सुबह 6 बजे तक चला। इसके पश्चात सुबह से धर्मसभा में उत्तराध्ययन सूत्र के वाचन का क्रम प्रारंभ हुआ। पुच्छिसुन्नम स्तुति में भगवान महावीर स्वामी को 29 उपमाएं दी गई हैं। उत्तराध्ययन सूत्र के 32 अध्याय का वाचन सुबह से प्रारंभ हुआ। मुकुट मांगलिक भवन और समता भवन पर भी संतों के प्रवचन जारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 November 2026, पृष्ठ 6