मंगलवार, 10 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भगवान महावीर को चढ़ाए निर्वाण लाडू

दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर दिगम्बर जैन समाजजनों ने अलग-अलग मंदिर में निर्वाण लाडू अर्पण किए। महिला-पुरुष मौजूद रहे। बडा गणपति नसिया पर हुए आयोजन में…

भगवान महावीर को चढ़ाए निर्वाण लाडू

दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर दिगम्बर जैन समाजजनों ने अलग-अलग मंदिर में निर्वाण लाडू अर्पण किए। महिला-पुरुष मौजूद रहे। बडा गणपति नसिया पर हुए आयोजन में जयदीप जैन, मनोज काला, सुनील गोधा, प्रिंसपाल टोंग्या सहित अन्य मौजूद थे। वहीं श्री दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर गौराकुंड से जुडे वीरेन्द्र बड़जात्या ने बताया कि मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के पश्चात निर्वाण लाढू चढ़ाया गया। बडी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। वहीं चंद्राप्रभु मंदिर मल्हारगंज में एवं बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में, रामाशाह जैन मंदिर में भी भगवान को निर्वाण लाडू अर्पण किए गए। श्री 1008 महावीर स्वामी जिनालय गुमास्ता नगर में निर्वाण अर्पण किए गए। वहीं श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर राजेंद्र नगर में भी भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव में अभिषेक, पूजन, के बाद निर्वाण लाडू चढाए गए। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जबरी बाग नसिया में भी भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। बडी संख्या में महिला-पुरुष धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे। वहीं गोयल नगर जिनालय पर भी अभिषेक, पूजन, शांतिधारा, निर्वाण लाड़ू आयोजन किया गया। जैनेश झांझरी ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 November 2026, पृष्ठ 6