शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इन्द्रेश महाराज की अगवानी करने उमड़े श्रद्धालु

शहर में पहली बार भागवत कथा करने के लिए इंद्रेश उपाध्याय महाराज आज सुबह इंदौर आए है। वे करीब 7 बजे इंदौर विमानतल पहुंचे, उनकी अगवानी के लिए कई लोग…

इन्द्रेश महाराज की अगवानी करने उमड़े श्रद्धालु

शहर में पहली बार भागवत कथा करने के लिए इंद्रेश उपाध्याय महाराज आज सुबह इंदौर आए है। वे करीब 7 बजे इंदौर विमानतल पहुंचे, उनकी अगवानी के लिए कई लोग विमानतल के बाहर और परिसर में मौजूद रहे। आज दोपहर से उनके मुखारविंद से सात दिवसीय कथा शुरू होगी। एमआर 10 स्थित होटल पार्क के सामने कथा के लिए बड़ा डोम बना है। खास बात यह है कि कथा में आज पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि इंद्रेश महाराज की पहले आज दोपहर करीब 1 बजे इंदौर पहुंचने की रूपरेखा थी, लेकिन देर रात यह बदल दी गई और वह आज सुबह इंदौर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बीती रात चंडीगढ़ में बीप्राक के यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली आए और फिर दिल्ली से इंदौर के लिए सुबह की फ्लाइट से निकले। उनके

इन्द्रेश महाराज का स्वागत – आज से शुरू होगी भागवत कथा
भागवत कथा से पहले इन्द्रेश महाराज का अभिनंदन

आज से शुरू होगी भागवत कथा, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

साथ फ्लाइट में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी सवार थे। दोनों के बीच लंबी चर्चा भी हुई। विमानतल पर विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी भी की। विमानतल पर भी लोग फोटो और वीडियो बनाते नजर आए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4