मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

हंसदास मठ पर नवरात्रि महोत्सव

बिजासन रोड स्थित हंसदास मठ पर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज एवं महामंडलेश्वर पवनदास महाराज के सानिध्य में नवरात्रि महोत्सव पर विभिन्न शास्त्रोक्त अनुष्ठान चल रहे हैं। मठ के पं. अमित…

बिजासन रोड स्थित हंसदास मठ पर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज एवं महामंडलेश्वर पवनदास महाराज के सानिध्य में नवरात्रि महोत्सव पर विभिन्न शास्त्रोक्त अनुष्ठान चल रहे हैं। मठ के पं. अमित दास महाराज ने बताया कि मंडल स्थापना, कलश, जवारे एवं अखंड दीप की स्थापना कर नवग्रह शोडष मातरिका पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में प्रतिदिन विद्वान आचार्यों के निर्देशन में हंसदास संस्कृत विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों द्वारा मां अन्नपूर्णा, मां गायत्री एवं मां सरस्वती के समक्ष नवरात्रि में संपुटित दुर्गा सप्तशती के पाठ भी जारी हैं। इस अवसर पर प्रतिदिन तीनों माताओं का आकर्षक श्रृंगार भी किया जा रहा है। मठ पर विद्युत एवं पुष्प सज्जा भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। ललिता पंचमी पर माँ का विशेष श्रृंगार होगा। नवमी पर सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज तथा पूजन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6