त्रचा श्री सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी एवं श्रीप्रज्ञान् गुरुकुलम् के तत्वावधान में एक दिवसीय भारतीय संस्कृति गौरव महोत्सव का आयोजन 16 अगस्त रविवार को 11 बजे से रात 9 बजे तक गांधी हाल में आयोजित किया जाएगा। इस गौरव महोत्सव में राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन होगा, जिसमें परामर्श की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी। महिला के लिए संस्कारों का प्रवाह माता से संतानों की ओर माता ही प्रथम गुरु है पर टाक शो, अपनी अपनी विधाओं में पारंगत महिला टाक शो,ओपन माइक प्रतिभागी महिला को 10 मिनट दिए जाएंगे। भारतीय परिधान हमारी पहचान हमारी संस्कृति हमारा सम्मान 28 राज्यों के परिधान पहन महिलाएं अपने परिधान के साथ स्वयं के बिजनेस को प्रमोट करने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर संगीत की शाम भी होगी। स्वदेशी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। त्रचा मनोज अग्रवाल ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






