मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

100 करोड़ राम-नाम का जाप सावन माह में होगा

नीम करौरी धाम इंदौर के पिगडंबर में देशभर से आएँगे हजारों भक्त

नीम करौरी धाम इंदौर, पिगडंबर में श्रावण मास में 100 करोड राम-नाम का जाप किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु नीम करौरी धाम पहुंचेंगे। यह आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा। साधक आश्रम आकर राम नाम का जाप करेंगे। वहीं प्रत्येक साधक काउंटर मशीन से शनिवार को जागरण में साधक राम नाम के राम नाम का जाप करेंगें। प्रति जाप करेंगें। मंदिर को फूल बंगले के रूप में सजाया जाएगा। पूरे सावन मास में राम नाम का जाप, श्री बालाजी महाराज के श्रृंगार अभिषेक महारती और प्रसाद वितरण होगा। अग्रसेन सोशल ग्रुप के राजेश गर्ग, शशि गर्ग, कमलेश मित्तल, विनोद गोयल, प्रमोद झा ने बताया कि अग्रसेन ग्रुप द्वारा मंदिर में गुरु एवं बालाजी महाराज का पूजन और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने के साथ सभी सदस्यों ने 21हजार बार राम राम का जाप किया। पर्याप्त पानी के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें