शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आरओ के वेस्ट पानी का उपयोग बताया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने घर पर लगे दो आरओ का विश्लेषण पानी उपयोग के रूप में बताया। सभी जानते हैं कि आरओ शुद्ध पानी भी देता है और साथ…

आरओ के वेस्ट पानी का उपयोग बताया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने घर पर लगे दो आरओ का विश्लेषण पानी उपयोग के रूप में बताया। सभी जानते हैं कि आरओ शुद्ध पानी भी देता है और साथ में खराब पानी बाहर भी करता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने नन्दानगर निवास पर लगे दो आरओ के वेस्ट पानी का उपयोग बताया, कहा कि हम दो टंकी ले आए हैं और उसमें यह वेस्ट पानी एकत्रित करते हैं, इसी पानी से घर का सफाई पोछा भी लग रहा है, गार्डन में पानी भी डल रहा है, कपड़े भी धोए जा रहे हैं, बर्तन की सफाई में भी उपयोग किया जा रहा है। हमारे घर में सदस्य संख्या भी ज्यादा और मिलने भी ज्यादा आते हैं इसलिए आरओ का उपयोग भी किया जाता है। विजयवर्गीय ने आरओ के समीप खड़े होकर आरओ के वेस्ट पानी का उपयोग करने की सलाह दी और कहा कि इंदौर सहित मालवा- निमाड़ में पानी कम गिरा है, आने वाले दिनों में पानी की कमी हो सकती है इसलिए पानी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा अच्छे काम के लिए करें यह भी बताया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2