कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने कल बगैर नाम लिए भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लपेटा। बकायदा उनके चित्र और कार्टून भी जारी करें। मिश्रा को रात्रि विश्राम करते भी दिखाया, जिसमें एक तरफ नींद में राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ जीतू पटवारी नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को राजनीतिक रूप से लपेटा था उसी के बाद सोशल मीडिया पर लोकेश हार्डिया ने सुमित मिश्रा का वीडियो कार्टून के साथ जारी किया और जमकर कमेंट्स किए, लेकिन एक बार भी सुमित मिश्रा का नाम नहीं बोला, कई जगह उनके चित्र दिखाए और कहा कि समझ जाओ यह कौन है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






