ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सुनीं। पिछले 5 महीनों से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं। इस संबंध में चिंटू चौकसे ने ईएसआईसी अस्पताल के डीन से चर्चा कर विद्यार्थियों की बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का हक मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






