प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अभिभाषक प्रमोद द्विवेदी ने आरोप लगाया कि दिवाली जैसे महापर्व पर सांची दूध के पेड़े में फफूंद का मामला सामने आया और शिकायत को भी प्रशासन ने नजर अंदाज किया। द्विवेदी ने कहा कि सांची दुग्ध संघ से संबंधित उत्पाद की जांच जिला प्रशासन ने क्यों नहीं की। त्योहार के समय फफूंद लगे हुए पेड़े की मिठाई बाहर कैसे आई, जब यह समाचार बाहर आया तो सांची ने पेड़े से संबंधित उत्पाद वापस मंगवाए। उल्लेखनीय है कि कई तरह के दूध और मिठाई उत्पाद का काम सांची दुग्ध संघ कर रहा है और किसी भी वितरक के यहां से प्रशासन ने सांची दुग्ध संघ के सैम्पल नहीं लिए हैं, आखिर इसके पीछे प्रशासन के खाद्य विभाग की मंशा क्या रही। इस मामले में द्विवेदी ने कहा कि त्यौहार के समय सांची के पेड़ो में फफूंद लगी हुई कैसे आई और सैकड़ों किलो पेड़े फफूंद लगे इंदौर और आसपास आए। इंदौर में वापस मंगाए पेडों के बाद दुग्ध संघ ने शिकायत के बाद स्पष्टीकरण दिया कि भोपाल से मंगाए थे। व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि फिर क्या भोपाल में इस तरह फफूंद लगे पेड़े बेचे गए, इंदौर के अधिकारियों ने ध्यान क्यों नहीं दिया। अब उच्च न्यायालय में आदेश अवहेलना पर इंदौर जिला प्रशासन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की जायेगी। गौरतलब रहें कि याचिकाकर्ता भी अभिभाषक प्रमोद कुमार व्दिवेदी थे और उनके वकील मनीष यादव अपनी भूमिका निभाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





