भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधि सहित अन्य ने कल दीपावली मिलन का आयोजन अपने-अपने क्षेत्र में किया। सोशल मीडिया और स्थानीय मंडल व वार्ड पदाधिकारियों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने भीड़ जुटाई। मिलन के आयोजन में भाजपा नेताओं ने आने वालों की पेटपूजा भी कराई।
विधायक राकेश शुक्ला के मरीमाता चौराहा स्थित कार्यालय पर दिवाली मिलन के आयोजन में विधानसभा 3 के भाजपा पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

विधानसभा 4 की विधायक मालिनी गौड़ और एकलव्यसिंह गौड़ ने लोधीपुरा निवास पर दिवाली मिलन का आयोजन किया। यहां भी आने वालों के लिए पेटपूजा का आयोजन किया गया था।

सांसद शंकर लालवानी के बंगले पर दिवाली मिलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पार्टी क्षेत्र के कार्यकर्ता, पार्टी के पार्षद, पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता, समाजजन मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेता मोहन सेंगर के निवास कारसदेव नगर पर भी दिवाली मिलन का आयोजन हुआ। कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के ऑफिस के बाहर राज मोहल्ला चौराहे पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पार्टी के पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल और भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के निवास पर भी दिवाली मिलन हुआ। पढ़ें: पटेल ने किया प्रगति विहार पर आयोजन और रणदिवे के यहां बड़े नेता भी पहुंचे।


यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





