दिगम्बर जैन समाजजन आज सुबह कई बसों एवं चार पहिया वाहनों से भोपाल रवाना हुए। भोपाल में आज समयसागर म.सा. की अगवानी चातुर्मास के लिए हो रही है। जिसमें शामिल होने वाले समाजजनों के लिए दयोदय चेरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा बसों की व्यवस्था की गई थी। सुबह 4 बजे करीब तीन दर्जन बसें इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




